फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two suspended, three officers transferred for negligence in power supply

बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर दो निलंबित, तीन अधिकारियों का तबादला

Mon, 05 Jul 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two suspended, three officers transferred for negligence in power supply
नोएडा/ दादरी। बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर विद्युत निगम ने जिले में तैनात अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मामले में जेवर व दादरी में तैनात दो जूनियर इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि दो अधिशासी अभियंता और दादरी में तैनात एक जूनियर इंजीनियर का तबादला कर दिया गया है। निगम की ओर से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

निगम के आला अधिकारियों ने बताया कि जिले में हर हाल में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का लक्ष्य तय किया गया है। मामले में कुछ अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे थे। लापरवाही बरतने पर उन्हें चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी कार्य में सुधार नहीं पाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। मामले में ग्रेनो वेस्ट के अधिशासी अभियंता पीके सिंह और अधिशासी अभियंता अष्टम संजय कुमार का तबादला करते हुए मेरठ के एमडी ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर मुरादाबाद में तैनात अजीत कुमार सिंह और मेरठ से तैनात धीरेंद्र कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वही दादरी में तैनात जूनियर इंजीनियर नरेश कुमार और जेवर में तैनात अजय त्रिवेदी को निलंबित कर दिया गया। जबकि दादरी बिजली घर पर तैनात जूनियर इंजीनियर दुष्यंत सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें बिशनूली केंद्र के मीटर विभाग में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगी अधिकारियों पर कार्रवाई
पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में बिजली आपूर्ति के मसले पर अधिकारियों की खिंचाई की जा रही है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे। निगम की ओर से भी कई अधिकारियों को चेतावनी दी गई। इसके बाद भी उनके कार्य में सुधार नहीं पाए जाने पर निगम की ओर से कार्रवाई की गई है।

आपूर्ति में लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कई अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं पाए गए हैं। चेतावनी के बाद भी आपूर्ति बेहतर करने में नाकाम रहे। इस वजह से तबादले और निलंबन की कार्रवाई की गई है। - सर्वेश खरे, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed