फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two students who went to bathe in flood water drowned, search continues

Noida News: बाढ़ के पानी में नाहने गए दो छात्र डूबे, तलाश जारी

Mon, 17 Jul 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two students who went to bathe in flood water drowned, search continues
फोटो:
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में नहाने गए दो छात्र डूबे
- दनकौर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी में नहाने गए मकनपुर खादर गांव के बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र धीरज (21) और कक्षा नौ का छात्र संजीत (17) रविवार सुबह लापता हो गए। छात्रों के कपड़े और मोबाइल नदी के किनारे पर रखे मिले हैं। दोनों छात्रों के बाढ़ के पानी में डूबने की आशंका है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने दिन भर यमुना नदी में छात्रों की तलाश में जुटी रही। रात तक दोनों का पता नहीं चला सका। घटना के बाद से परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
मकनपुर खादर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर बह रही यमुना नदी अभी उफान पर हैं। रविवार संजीत दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। उसने पेड़ से यमुना में छलांग लगाई। पानी में जाते ही वह डूबने लगा। उसे डूबता देख धीरज ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी डूब गया। काफी देर तक जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो वहां मौजूद अन्य साथियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस एसडीआरएफ और गोताखोर के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पड़ोसी हैं दोनों छात्र, परिजन बेहाल
यमुना में डूबने वाले दोनों छात्र पड़ोसी थे। धीरज बीकॉम फाइनल वर्ष का छात्र था। वह सेना में नौकरी हासिल करने के लिए कई माह से तैयारी कर रहा था। वहीं संजीत 9वीं कक्षा में पढ़ता था। संजीत दो छोटी बहनों का इकलौता बड़ा भाई था। वह रविवार को घर से अपने खेतों पर घूमने की कहकर आया था। लेकिन वह नहाने के लिए नदी में कूद गया। हादसे के बाद दोनों परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी अभियान से संतुष्ट नहीं परिजन
डूबने वाले दोनों छात्रों के परिवार के लोग सर्च अभियान से संतुष्ट नहीं है। उस पर नाराजगी व्यक्त की है। परिवार के लोगों का कहना है कि ठीक तरीके से सर्च अभियान नहीं चलाया जा रहा है। बीच-बीच में डीजल खत्म हो जाने के बाद घंटों तक सर्च करने वाली वोट को किनारे पर ही खड़ा किया जा रहा है। परिवार के लोगों ने ऑक्सीजन के माध्यम से पानी में उतरने वाली टीम को बुलाने के लिए अधिकारियों से मांग की है।

दोनों को तलाशना चुनौती भरा
यमुना नदी में ज्यादा पानी होने की वजह से दोनों को तलाश पाना एसडीआरएफ और गोताखोर के लिए चुनौती बना हुआ है। इससे तलाशी अभियान चलाने में परेशानी हो रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जहां पर दोनों डूबे हैं। वह जगह यमुना नदी की मुख्य धारा में है।



एक ही गांव के रहने वाले दो बच्चे यमुना नदी में डूब गए हैं। किनारे पर उनके कपड़े और मोबाइल भी मिले हैं। जिसके आधार पर एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम तलाश कर रही है। - अशोक कुमार, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed