फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two sisters honey trapped an unmarried man and duped him of Rs 5 lakh

दो बहनों ने 51 साल के अविवाहित को बनाया शिकार: गोवा चलने की हुई बात... पार्क बुलाकर किया ऐसा कांड, पढ़ें मामला

Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Dec 2025 10:53 PM IST
सार

गिरफ्तार सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि वे पहले अविवाहित लोगों से दोस्ती करते थे, फिर उसे प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे। इसी क्रम में, उन्होंने एक 51 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 5 लाख रुपये की ठगी की थी।

विज्ञापन
Two sisters honey trapped an unmarried man and duped him of Rs 5 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

कासना कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाकर 51 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति से 5 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को दो बहनों समेत तीन लोगों को सावत्री बाई इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार है। आरोपियों की पहचान कस्बा कासना निवासी विनिशा (21) और उसकी छोटी बहन खुशी (19) व दनकौर के मुंजी खेड़ा निवासी दीपाशुं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.90 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन

गांव भनौता खेड़ी निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर कई दिन पहले एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाली दो युवतियों ने खुद के नाम विनिशा और खुशी बताए। धीरे-धीरे दोनों ने प्रेमभरी बातें कर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित ने बताया कि युवतियों ने स्वयं को अविवाहित बताया और उनसे शादी का वादा किया। बातचीत बढ़ने पर वह भी भावनात्मक रूप से जुड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बातों में फंसाकर उनसे ऑनलाइन करीब 50 हजार रुपये भी अपने खातों में जमा करा लिए। इसके बाद युवतियों ने शादी से पहले गोवा घूमने का लालच देकर पीड़ित से 5 लाख रुपये मांगे और मिलने के लिए कासना स्थित निहाल देव पार्क बुलाया। 29 नवंबर की शाम पीड़ित निर्धारित स्थान पर पहुंचे और दोनों युवतियों से बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक दो युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने पहले मारपीट की और फिर साजिशन 5 लाख रुपये छीनकर ले गए। चारों आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की या परिवार को बताया तो उनकी बातचीत और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे। 

विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उम्र अधिक होने और अविवाहित होने की वजह से वह लोक-लाज के डर से कई दिनों तक चुप रहे और परिवार को भी कुछ नहीं बताया। लेकिन जब परिवार के लोगों और भतीजों ने 5 लाख रुपये का हिसाब पूछा तब उन्होंने पूरी घटना बताई। इसके बाद ही वह अपने भतीजों के साथ कासना कोतवाली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा-308 (जबरन वसूली), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 61 (2) आपराधिक षडयंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया था। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस व्यक्ति को दोनों बहनों ने शिकार बनाया है कि वह गांव में घर पर रहकर खेती करने के साथ घर काम संभालता है।

मां से लड़ाई कर अलग रह रही है दोनों बहनें
पूछताछ के दौरान पता चला है कि तीनों मिलकर किसी अविवाहित व्यक्ति को अपने जाल में फंसाते है और फिर शादी के नाम पर पैसों की मांग करते हैं। अविवाहित व्यक्ति जिसको लड़कियों से बात करने का शौक होता है। इसी बात का फायदा उठाकर विनिशा ने वादी से बातचीत करना शुरू किया था। इसके उपरांत योजना के अनुसार खुशी भी वादी के साथ बात करने लग गई थी। दोनों ने वादी को पांच लाख रूपये मंगवाए थे। 

इसके बाद विनीशा, उसकी बहन और उसके बॉयफ्रेंड दीपांशु और बॉयफ्रेंड के साथी अजय द्वारा वादी के साथ मारपीट कर पैसे ले लिए गए। चैटिंग वायरल करके बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी गई। फरार आरोपी अजय की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों बहनों ने पढ़ाई चोढ़ रखी है। वह मूलरूप से दनकौर की रहने वाली है। मां से लड़ाई के बाद कासना में कमरा लेकर अलग रह रही है। कुछ पैसे गिरोह ने खर्च कर दिए हैं। वहीं बाकी पैसे फरार आरोपी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed