{"_id":"62c3545199716241d12c5c82","slug":"two-sides-fight-in-dispute-over-dj-playing-song-youth-attacked-with-beer-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dispute over DJ: डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dispute over DJ: डीजे पर गाना बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला
Tue, 05 Jul 2022 02:27 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:27 AM IST
सार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर तीन को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
dj
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल से हमला करके उसे घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर तीन को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव रोनी सलोनी निवासी सूरज शर्मा रविवार रात अपने साथी छोटू और पवन के साथ चचूरा के पास स्थित एक होटल में खाना खा रहे थे। होटल में दूसरे टेबल पर ककोड़ थानाक्षेत्र के गांव रोनी सलोनी निवासी अतुल भाटी, भौरा निवासी भोला और वैर निवासी पप्पू और उनका एक दोस्त भी खाना खा रहे थे। होटल में डीजे पर अतुल और उसके साथियों की पसंद के गाने बज रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि जब सूरज ने अपनी पसंद का गाना बजाने के लिए कहा तो अतुल ने ऐसा करने से डीजे वालों को मना कर दिया। इसका विरोध करने पर अतुल आदि नाराज हो गए और सूरज के साथ अभद्रता करने लगे। सूरज के विरोध करने पर चारों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। वह भागकर होटल के बाहर जाने लगा तो अतुल ने उसके सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन