{"_id":"65c7758ecd08759a070eebe4","slug":"two-shooters-of-bihars-ranjan-manoj-sahani-gang-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-39210-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिहार के रंजन-मनोज सहानी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिहार के रंजन-मनोज सहानी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुखर्जी नगर में पुलिस को देखते ही दोनों ने निकाल ली थी पिस्टल
दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद, एक पर था 50 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया पुलिस थाना इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद फरार रंजन-मनोह सहानी गिरोह के इनामी शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंदन राम (28) और सुंदर लाल राम (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पिस्टल निकालकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को काबू कर लिया गया। चंदन की गिरफ्तारी पर बिहार पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार के अनुसार, 20 जनवरी को टीम को सूचना मिली थी कि सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों ने दिल्ली में शरण ली हुई है। आरोपी दिल्ली में रहकर बिहार के कारोबारियों से वसूली की कॉल भी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की जानकारी जुटाने में लग गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बिहार में 29 जून, 23 को हत्या की थी। इसके बाद दोनों भागकर दिल्ली आ गए। सात फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी गांधी विहार, मुखर्जी नगर में आने वाले हैं। सूचना के बाद टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच दोनों वहां पहुंचे। आरोपियों ने हथियार निकालकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों का दबोच लिया। चंदन के खिलाफ बिहार में 19 मामले दर्ज हैं और रंजन-मनोज सहानी गिरोह के लिए सुपारी किलिंग का काम करता है। वहीं सुंदर के खिलाफ भी पहले से मामले दर्ज हैं।