फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people from Greno who went for a walk died after falling into a ditch.

उत्तराखंड समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : घूमने गए ग्रेनो के दो लोगों की खाई में गिरने से मौत

Sat, 02 Sep 2023 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two people from Greno who went for a walk died after falling into a ditch.
फोटो : --
विज्ञापन

उत्तराखंड घूमने गए वकील समेत दो की खाई में गिरने से मौत

- ऋषिकेश जाते वक्त परसोली खाल के पास डिवाइडर से टकराई कार, गाड़ी से बाहर निकलने के दौरान एक खाई में गिरा
- दोस्त का शव देखकर वकील हुआ बेहोश, 500 मीटर गहरी खाई में गिरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। उत्तराखंड घूमने गए वकील समेत दो लोगों की खाई में गिरने से मौत हो गई। बुधवार रात को कोटद्वार के पास सादोपुर निवासी अधिवक्ता ओमवीर सिंह बेसौया और साकीपुर गांव निवासी सुमित भाटी की कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाहर निकलने के दौरान सुमित खाई में गिर गया। बृहस्पतिवार को उसका शव खाई से निकाला गया। शव देखते ही ओमवीर बेहोश होकर करीब 500 मीटर गहरी में खाई में जा गिरा। शुक्रवार शाम को दोनों के शव घर लाए गए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद दोनों परिवार में मातम छाया है।
पुलिस के मुताबिक सादोंपुर निवासी ओमवीर सिंह सूरजपुर जिला न्यायालय में अधिवक्ता थे। ओमवीर दोस्त सुमित भाटी के साथ 30 अगस्त को वैगनआर कार से उत्तराखंड घूमने गए थे। बुधवार रात दोनों घूमखाल से ऋषिकेश जा रहे थे। परसोली खाल के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। अंधेरे में कार से बाहर निकलने के दौरान सुमित भाटी का पैर फिसल गया। वह सीधे खाई में जा गिरा। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कार की दूसरी सीट पर फंसे ओमवीर को पता तक नहीं चला। किसी तरह कार से बाहर निकलते ही ओमवारी ने सुमित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बृहस्पतिवार दोपहर सुमित का शव खाई में मिला। दोस्त का शव देखते ही पुलिस के पास खड़े ओमवीर बेहोश होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गए। पुलिस टीम ने कार में में रखे कागजात के आधार पर दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि ओमवीर इन दिनों ग्रेटर नोएडा के एटीएस डोल्से सोसाइटी में सपरिवार रहते थे। साकीपुर में उसकी ससुराल थी। वहीं सुमित से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

बच्चों को डॉक्टर-वकील बनाने की हसरत रही अधूरी
हादसे के बाद ओमवीर की दो बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। दो दोस्तों की मौत से गांव में मातम छाया है। परिजनों ने बताया कि ओमवीर बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे। साथ ही दोनों बेटियों को वकील बनाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed