फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two OSDs of Noida Authority transferred.

Noida News: नोएडा प्राधिकरण के दो ओएसडी का तबादला

Mon, 13 Jul 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Two OSDs of Noida Authority transferred.
नोएडा प्राधिकरण के दो ओएसडी का तबादला
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में तैनात दो विशेष कार्याधिकारी का शासन से तबादला हो गया है। दोनों पीसीएस अधिकारी हैं। ओएसडी अरविंद कुमार सिंह को मैनपुरी का एसडीएम बनाया गया है। प्राधिकरण में यह भू-लेख समेत अन्य कामकाज देख रहे थे। इसी तरह ओएसडी देवेंद्र प्रताप को गाजीपुर का एसडीएम बनाया गया है। प्राधिकरण में देवेंद्र प्रताप के पास भू-लेख समेत हाउसिंग विभाग के कामकाज का प्रभार था। गाजीपुर की एसडीएम हर्षिता तिवारी व अलीगढ़ की एसडीएम महिमा को नोएडा प्राधिकरण में बतौर ओएसडी तैनाती मिली है। यह दोनों वर्ष 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि आने वाली नई ओएसडी को भू-लेख विभाग में कामकाज की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों व न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के काम में तेजी का लक्ष्य दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed