फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two nominations filed for the post of Secretary in the Civil Court Bar elections

Noida News: सचिव पद के लिए दो नामांकन हुए, नाम वापसी के बाद जांच आज

Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two nominations filed for the post of Secretary in the Civil Court Bar elections
संभल। दि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किए गए। जबकि सचिव पद के लिए दो नामांकनपत्र दाखिल किए गए हैं।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नलिन जैन के समक्ष मंगलवार को सदस्यों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। कमेटी के सदस्य अरविंद कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार पाथुरिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए योगेेंद्र सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए योगेंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। जबकि सचिव पद के लिए सचिन पाल सिंह और सुंदरपाल सिंह ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

इस तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रणवदीप, संयुक्त सचिव प्रथम के लिए जीतपाल सिंह, द्वितीय के लिए दुर्वेश कुमार और तृतीय के लिए रामकिशोर ने अपना नामांकनपत्र जमा किया है। बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लव रस्तोगी, सुशील कुमार, विजय पाल सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। मालूम हो कि इस चुनाव प्रक्रिया में करीब 150 से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

0000
नाम वापसी के बाद नामांकन पत्रों की जांच आज
अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए किए गए नामांकनपत्रों की जांच बुधवार यानि आज होगी। चेयरमैन ने बताया कि दोपहर दो बजे तक नामांकनपत्र वापस लिए जा सकते हैं। जबकि इसके बाद दोपहर तीन बजे से नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed