फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two new underpasses will be built on Noida-Greno Expressway at a cost of Rs 180 crore.

Noida News: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 180 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए अंडरपास

Tue, 20 Feb 2024 03:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Two new underpasses will be built on Noida-Greno Expressway at a cost of Rs 180 crore.
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 180 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए अंडरपास
विज्ञापन

- नोएडा प्राधिकरण ने दोनों अंडरपास के अनुमानित लागत का किया आकलन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 180 करोड़ की अनुमानित लागत से दो नए अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के सिविल विभाग की ओर से दोनों अंडरपास की लागत का आकलन किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने की आहट को देखते हुए अंडरपास के लिए जल्द से जल्द टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही है।
प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक झट्टा गांव के सामने प्रस्तावित अंडरपास 87 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इसके बनने से कई सेक्टर और गांवों को राहत मिलेगी। इसके एक ओर सेक्टर-145 और 46 हैं तो दूसरी ओर 155 और 156 हैं। वहीं दूसरा अंडरपास सुल्तानपुर गांव के सामने 92 करोड़ की लागत से बनेगा। यह सेक्टर-135 और 138 को 105 और सेक्टर-108 से जोड़ेगा। चार-चार लेन के दोनों अंडरपास करीब 800 मीटर लंबे होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, इससे पहले यहां एक एक-एक लेन का छोटा अंडरपास बना हुआ था। काफी पहले इसे बनाने का मकसद यह था कि पशुओं को चारे के लिए एक्सप्रेसवे के एक ओर से दूसरे ओर ले जाया जा सके। हालांकि बाद में आवास बनने के बाद लोगों ने इसका उपयोग वाहनों के लिए करना शुरू कर दिया। जिससे यहां जाम जैसे हालात बन जाते हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने यहां चौड़े अंडरपास के निर्माण का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed