फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two more accused of Behta blast arrested, 25 thousand each was the reward

Noida News: बेहटा धमाके के दो और आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार का था इनाम

Mon, 08 Sep 2025 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of Behta blast arrested, 25 thousand each was the reward
पुलिस की गिरफ्त में बेहटा विस्फोट मामले के आरोपी। 

विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के बेहटा गांव में 31 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाकों और गांव से बरामद हुए भारी मात्रा में बारूद व पटाखों के मामले में नामजद दो और आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बेहटा निवासी मो. नसीर और याकूब पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

31 अगस्त को हुए धमाकों में आलम, मुन्नी, इरशाद और नदीम की मौत हो चुकी है। बेहटा में धमकों के बाद दो केस दर्ज कराए गए थे। 31 अगस्त को सुबह हुए धमाके में तत्कालीन चौकी प्रभारी बेहटा संतोष पटेल ने आलम, उसके भतीजे शेरू, शोएब और गांव निवासी टीनू और उसके भाई अली अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। वहीं, दूसरी एफआईआर इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बेहटा गांव के अली अहमद, याकूब, शेरू, नसीम, अफजल और अली अकबर के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपियों के गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे व बारूद मिले थे। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे। शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपी अली अहमद को गिरफ्तार किया था। रविवार को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से नसीर और याकूब को स्कॉर्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने दोनों पर इनाम घोषित कर रखा था। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में बेहटा विस्फोट मामले के आरोपी। 

पुलिस की गिरफ्त में बेहटा विस्फोट मामले के आरोपी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed