फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two more accused arrested in Asif murder case

आसिफ हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in Asif murder case
नूंह। बीती 16 मई को हुई गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी आसिफ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पुलिस 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को कुलदीप उर्फ कुल्ली व रोहित निवासी गांव खेड़ा खलीलपुर को मुखबिर से मिली सूचना पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी आसिफ की हत्या के बाद से ही फरार थे। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी व पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि बीती 16 मई की रात आटा गांव के पास प्लाइवुड फैक्टरी के समीप इंडरी खंड के गांव खेड़ा खलीलपुर निवासी आसिफ की हत्या कर दी गई थी। आपसी रंजिश में अपहरण के बाद हत्या की बात सामने आई थी। आसिफ का शव सोहना के गांव नंगली के नजदीक मिला था। आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी सुधीर तनेजा के नेतृत्व में नूंह सीआईए इंचार्ज अमित कुमार, रोजका मेव थाना प्रभारी, साइबर सेल के सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार को शामिल कर एक टीम गठित की। यह टीम हत्या में शामिल 7 आरोपी राजू निवासी खेडली दौसा, अनुप, महेंद्र, ललित, गुलशन निवासी खेडा खलीलपुर, संदीप निवासी उदाका व अंकित निवासी भवाना जिला पलवल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड में वांछित अन्य आरोपी पटवारी व अडवानी, काला निवासी उदाका की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed