फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants who robbed a chain from a super bike were injured in an encounter

Noida News: सुपर बाइक से चेन लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who robbed a chain from a super bike were injured in an encounter
सुपर बाइक से चेन लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
विज्ञापन

-घायल बदमाशों को अस्पताल में कराया भर्ती, सोसाइटियों के बाहर दस दिन में कर चुके थे सात वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। केटीएम सुपर बाइक पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों के बाहर युवतियों और महिलाओं की चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने दस दिन में सात चेन लूट की वारदात की थी। बिसरख पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश में थी। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुधवार दोपहर पुलिस को जानकारी मिली कि अजनारा गोलचक्कर के पास केटीएम सवार बदमाशों ने चेन लूटने की कोशिश की है। सूचना पर गश्त कर रही पुलिस टीम से बदमाशों का सामना हो गया। पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विजयनगर गाजियाबाद निवासी नौशाद और बाबूगढ़ हापुड़ निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की सात चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में इस्तेमाल की जाने वाली केटीएम बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से हुई थी पहचान
पंचशील सोसाइटी के नजदीक तीन दिन पहले महिला रुचि से लूट की वारदात हुई थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। ऐसी ही एक और वारदात में बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे। इससे केटीएम का उपयोग कर लूट करने वाले बदमाशों के बारे में पुलिस को जानकारी हुई और पुलिस इनके पीछे लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल ड्रेस में सोसाइटियों के बाहर पुलिस की तैनाती
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित 20 से अधिक सोसाइटियों में चेन लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो-दो सदस्यीय टीम सिविल ड्रेस में तैनात की गई। बदमाश अक्सर सोसाइटी से बाहर पैदल निकलने वाली महिला को शिकार बनाते थे। बुधवार को भी जैसे ही बदमाशों ने अजनारा के समीप लूट की कोशिश की तो उनका पुलिस से सामना हो गया।

कोट्स
अजनारा सोसाइटी के नजदीक महिला से चेन लूट का प्रयास करते बदमाशों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों ने 10 दिनों में सात चेन लूटने की वारदात की हैं।
राजीव दीक्षित, एडीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed