{"_id":"60524a19136f6613de0f3bfe","slug":"two-miscreants-snatch-chain-from-teacher-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: घर के बाहर कुत्ते को घुमा रही शिक्षिका से छीनी चेन, घटना सीवीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: घर के बाहर कुत्ते को घुमा रही शिक्षिका से छीनी चेन, घटना सीवीटीवी में कैद
Thu, 18 Mar 2021 12:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में घर के बाहर पालतू कुत्ते को घुमा रही शिक्षिका आशा त्रिपाठी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। आरोप है कि पुलिस से चेन झपटमारी की शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया।
पुलिस जल्द चेन बरामद करने का आश्वासन देती रही। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। वारदात 13 मार्च की है। पुलिस ने बताया कि 13 मार्च को आशा घर के बाहर अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी।
तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट ली। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने 4 दिन तक मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि केस न दर्ज कराए, जल्द ही बदमाशों को पकड़कर चेन वापस दिला दी जाएगी, लेकिन बुधवार को वारदात की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।