फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two miscreants shot in legs in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Sun, 15 Dec 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
two miscreants shot in legs in police encounter
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

नोएडा। उमेश हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ मेें दोनों आरोपियों सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी निवासी सिकंदर और शब्बीर के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक, दो तमंचे और 5 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं मामले में मुख्य आरोपी आफताब अब भी फरार है।
शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उमेश हत्याकांड के दो आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में ओखला बैराज रोड पर घूम रहे हैं। मौके पर पहुंची सेक्टर-20 थाना पुलिस ने ओखला बैराज रोड पर बाइक पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार निवासी महिला शहनाज ने कैब चालक उमेश (27) को 11 दिसंबर की रात सेक्टर-9 अपने घर बुलाया था। उमेश अपने दोस्त अजित, अंकित, रिंकू व संतोष के साथ महिला के घर गया था। वहां महिला का दूसरा प्रेमी आफताब अपने साथी सिकंदर व साबिर के साथ बैठा था। आरोप है कि वहां उमेश और आफताब के बीच झगड़ा हो गया। आफताब और उसके साथियों ने उमेश के पेट में चाकू व तलवार से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उमेश को उसके दोस्तों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आफताब, उसके दोस्त सिकंदर, शब्बीर और महिला शहनाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों और पड़ोसियों ने शुक्रवार दोपहर को उमेश का शव सेक्टर-20 थाने के सामने रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने शहनाज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed