फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants arrested in police encounter, one shot

Noida News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Sun, 24 Dec 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter, one shot
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश खोड़ा निवासी दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मौके से केटीएम बाइक, लूट के चार मोबाइल और तमंचा मिला बरामद किया है।


नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस की टीम फायर स्टेशन टी पॉइंट के पास एलिवेटेड रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर शनिवार रात को चेकिंग अभियान चला रही थी। केटीएम बाइक सवार दो संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दीपक को गोली लग गई। वही कांबिंग ऑपरेशन के दौरान दूसरे बदमाश लोकेश को भी पुलिस ने दबोच लिया। एसीपी का कहना है कि दोनों बदमाश हाई स्पीड बाइक से घूम कर मोबाइल और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। हाल में ही इन दोनों में शहर में कई वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश दीपक के खिलाफ चार मुकदमों के बारे में पता चला है और अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed