फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants arrested in an encounter with Noida police

Noida Encounter : पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Tue, 28 Jan 2025 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 24 में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Two miscreants arrested in an encounter with Noida police
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस के साथ सेक्टर 56 टी पॉइंट पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस समेत चोरी की ज्वेलरी और 31 हजार रुपए कैश बरामद किया है।

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम मंगलवार तड़के सेक्टर 56 टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्ध लोगों को रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे तब पुलिस की टीम ने पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी विजय सिंह उर्फ ढाबा के रूप में हुआ है। वहीं कांबिंग के दौरान नेपाल निवासी शिवम को पुलिस की टीम ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी ने बताया कि यह बदमाश घरों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और इन लोगों ने हाल में ही कोतवाली सेक्टर 24 क्षेत्र स्थित एक घर में लाखों की चोरी की थी। इन बदमाशों के खिलाफ चोरी और लूट के दो दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed