{"_id":"6726f33410453ab938082e5b","slug":"two-miscreant-who-shot-the-waiter-during-the-robbery-was-arrested-in-a-police-encounter-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिवाली की रात लूट में वेटर को मारी थी गोली, मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिवाली की रात लूट में वेटर को मारी थी गोली, मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस ने पकड़े
Sun, 03 Nov 2024 09:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:21 AM IST
सार
दीपेश कुमार उर्फ मोहंती मूल रूप से उड़ीसा का निवासी था। सेक्टर-63 स्थित एक रेस्तरा में वेटर की नौकरी करता था। दिवाली की रात सेक्टर-36 के पास 5 हजार रुपये की लूट में बदमाशों ने उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली की रात वेटर को गोली मारने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गये हैं। सेक्टर-24 थाना पुलिस की मुठभेड़ हुई। सेक्टर-54 टी प्वाइंट के पास पुलिस की इन बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हुए।
विज्ञापन
दीपेश कुमार उर्फ मोहंती मूल रूप से उड़ीसा का निवासी था। सेक्टर-63 स्थित एक रेस्तरा में वेटर की नौकरी करता था। दिवाली की रात सेक्टर-36 के पास 5 हजार रुपये की लूट में बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान राजा ठाकुर, मिथुन निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं।
विज्ञापन
दिवाली की रात हुई यह सनसनीखेज घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसके साथ ही पुलिस सतर्कता के दावों पर भी घटना से सवाल खड़े हुए हैं। आरोपियों से शुरुआती पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वेटर शराब के नशे में था। इसलिए उसको निशाना बनाया। लेकिन लूट के दौरान उसने एक आरोपी मिथुन को पकड़ लिया। इस वजह से पकड़े जाने के डर से उसे गोली मारी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, बाइक व लूट के 4700 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन