फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two luxury cars of friend of Chinese citizen recovered

चीन के नागरिक के दोस्त की दो लग्जरी कारें बरामद

Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two luxury cars of friend of Chinese citizen recovered
ग्रेटर नोएडा। चीन के नागरिक और उसकी भारतीय महिला मित्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके साथी रवि ठक्कर उर्फ नटवर लाल की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने आरोपी की एडवांटा बिल्डिंग की पीछे स्थित सोसाइटी के फ्लैट पर सोमवार को दबिश दी। लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर फ्लैट के पास से ही बीएमडब्ल्यू समेत दो लग्जरी कार बरामद की हैं। वहीं, पुलिस ने चीन के नागरिक सू फाई उर्फ काएला और उसकी नगालैंड निवासी महिला मित्र पेटेखे रेनुओ को तीन दिन के रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस को नटवर लाल की तलाश है और आरोपियों के बैंक खातों की भी गहनता से जांच की जा रही है। अहम है कि नेपाल-भारत सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने दो चीनी नागरिकों को बिना वीजा गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद एसएसबी ने स्थानीय पुलिस को आरोपियों के जेपी ग्रींस सोसाइटी में रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने जेपी ग्रींस में पड़ताल की। इसमें चीन के नागरिक सू फाई उर्फ काएला, उसकी महिला मित्र पेटेखे रेनुओ और उनके मददगार के रूप में रवि ठक्कर के नाम सामने आए थे। सू फाई उर्फ काएला और उसकी महिला मित्र पेटेखे रेनुओ को पुलिस ने गुरुग्राम के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया था और उन्हें तीन दिन की रिमांड के बाद पुलिस जेल भेज चुकी है। अब, कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को रवि उर्फ नटवर लाल के एडवांटा बिल्डिंग के पीछे स्थित सोसाइटी के फ्लैट में दबिश दी गई। यहां से आरोपी नहीं मिला लेकिन आरोपियों की बीएमडब्ल्यू समेत दो कार बरामद कर लीं गईं हैं।
विज्ञापन

दस पेटी चीन में बनी बीयर समेत 31 पेटी बरामद
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को आबकारी विभाग की टीम के साथ घरबरा गांव स्थित रिवेरिया होटल से 31 पेटी बीयर बरामद की है। इनमें लगभग दस बीयर की पेटियां चीन की हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि चीन में बनी बीयर यहां कैसे पहुंची। यह वही होटल है जहां बिना वीजा के रहने वाले चीन के नागरिक पर मौज मस्ती के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed