फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two laborers who came to clean the sewer died, the third one is serious

Noida News: सीवर की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर

Wed, 09 Oct 2024 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Two laborers who came to clean the sewer died, the third one is serious
सरोजनी नगर में काफी समय से बंद था सीवर, पुलिस को मिली थी इमारत ढहने की सूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में सीवर में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर निर्माण करने वाली कंपनी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 8 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि मेट्रो गेट नंबर 1 के पास पिलांजी गांव में एनबीसीसी के निर्माण स्थल पर इमारत ढह गई है और 3-4 लोग फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि निर्माण स्थल पर पुराना सीवर काफी दिनों से बंद पड़ा था। खरपकवा, जिला गोपाल गंज, बिहार निवासी बबुंद्र कुमार सिंह (29) और गांव डिकुल, जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल निवासी श्रीनाथ सोरेन (28) सीवर में सफाई करने उतरे थे। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो ग्राम बरदा धमना, जिला हमीरपुर, यूपी निवासी रामआसरे (41) उन्हें देखने नीचे उतरा, लेकिन वह बेहोश हो गया। वीसीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी की एंबुलेंस उसे अस्पताल ले गई। अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि रामआसरे को बेहोशी की हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में बबुंद्र को भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रीनाथ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रामआसरे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सरोजनी नगर थाना पुलिस एनबीसीसी को जल्द नोटिस देकर लापरवाही बरतने वालों की जानकारी लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed