{"_id":"5dadf2358ebc3e93a45fe2cf","slug":"two-group-against-for-forged-voting-mewat-news-noi468708340","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव, कई लोग घायल
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव चीला में फर्जी मतदान को लेकर भाजपा व बसपा के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सेक्टर अधिकारी अशोक कुमार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के समर्थकों को खदेड़ा। झगड़े के कारण करीब एक घंटे तक मतदान भी रोकना पड़ा।
दरअसल, राजकीय मिडिल स्कूल चीला में करीब 11:30 बजे बूथ संख्या 177 पर फर्जी मतदान को लेकर बसपा व भाजपा प्रत्याशी के एजेंट के बीच कहासुनी हो गई। बसपा एजेंट जफरुदीन का आरोप था कि भाजपा एजेंट फर्जी मतदान करा रहा है और एक ही व्यक्ति से बार बार वोट डलवाए जा रहे हैं। एजेंट के विरोध करने पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। झगडे़ के बीच मतदान करने पहुंचे लोगों ने जहां इधर उधर भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं पोलिंग टीम ने मतदान केंद्रों के दरवाजे बंद कर अपनी व मशीनों की सुरक्षा की। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों को खदेड़ा और मामला शांत कराया जिसके बाद 177 व 178 दोनों बूथ नंबर का मतदान शुरू हुआ। जबकि भाजपा के एजेंट खालिद ने फर्जी मतदान की बात को झूठा व निराधार बताया है।
गांव चीला में दो पक्षों में मतदान केंद्र के अंदर मतदान के लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और फिर से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू कराया गया। झगड़े में फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। - डीएसपी धर्मबीर सिंह तावडू