फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two farmers injured in bull attack, villagers angry

Noida News: सांड के हमले में दो किसान घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 24 Sep 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two farmers injured in bull attack, villagers angry
तिर्वा। सड़कों और खेत-खलिहानों में घूम रहे सांड किसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाने का दावा सिर्फ रस्म अदायगी तक सिमट गया हैं। त्रिमुखा गांव में दो किसानों पर सांड ने हमला कर दिया। हादसे में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उमर्दा ब्लॉक के त्रिमुखा निवासी राजीव सविता (58) और सुनील बाथम (49) पर सोमवार को सांड ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। ग्रामीण राम सोहन, खिलावन, अन्नू ठाकुर, मनु और मनीष ने कहा कि डीएम की ओर से बैठक में निराश्रित गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने के आदेश देते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर भेजकर गोवंशों को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाए। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार गोवंशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed