{"_id":"68e678beaa842c73ad04a0cc","slug":"two-day-gymnastics-competition-begins-noida-news-c-23-1-lko1064-77597-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आगाज
Wed, 08 Oct 2025 08:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित स्पोर्टिज जिम्नास्टिक्स सेंटर में बुधवार से जिला स्तरीय चौथी जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से 350 से अधिक जिमनास्ट भाग ले रहे हैं। पहले दिन बालिका वर्ग में अंडर-06 से अंडर-16 आयु वर्ग तक मुकाबले हुए।
जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की सचिव अनुभूति सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय जिमनास्ट सिद्धार्थ वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा उनियाल, स्पोर्टिज के को-फाउंडर अंकुर चौधरी और ऋचा पंत ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे।