फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two daughters were blessed with children after making a wish.

Noida News: श्री कल्कि के जयकारों से गूंज उठा तीर्थ श्री वंशगोपाल

Mon, 27 Oct 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two daughters were blessed with children after making a wish.
संभल। आदमपुर मार्ग पर गांव बेनीपुर चक में स्थित तीर्थ श्री वंशगोपाल रविवार को सुबह से ही श्री कल्कि के जयकारों से गूंजने लगा। पड़ाव स्थल चंद्रेश्वर तीर्थ चंदायन से भक्ति में रमे श्रद्धालु जब तीर्थ श्री वंशगोपाल पर पहुंचे तो गजब का उत्साह नजर आया। क्योंकि इस वर्ष भी उन्होंने 68 तीर्थ और 19 कूपों की परिक्रमा पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूर्ण कर ली थी।
विज्ञापन

पुरुषों, महिलाओं ने बच्चों के साथ तीर्थ के मंदिर में पूजा अर्चना शुरू की तो प्राचीन कदंब वृक्ष की परिक्रमा लगाकर मनौती मांगी। श्रद्धालु बच्चों को गोद में लेकर और अंगुली पकड़कर परिक्रमा लगाते नजर आए। युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक परिक्रमा पूर्ण करते हुए पूजा अर्चना की। माहौल ऐसा रहा कि कुछ समय के बाद घंटों की आवाज के बीच श्री कल्कि के जयकारे गूंजते रहे। वहीं तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान भी किया। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रही। नजारा ऐसा था कि युवा श्री कल्कि के जयकारे लगाते हुए पवित्र कुंड में छलांग लगा रहे थे। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक पवित्र कुंड में स्नान का सिलसिला चलता रहा। संवाद
विज्ञापन

000000000000000

भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने को दिखा उत्साह
तीर्थ श्री वंशगोपाल पर रविवार को सुबह से ही परिक्रमा पूर्ण होने के मौके पर भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। इंतजार भी करना पड़ा लेकिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। वहीं मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को हलुआ का प्रसाद दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000

फेरी मेले में हुई खरीदारी, झूला झूलकर लिया आनंद
तीर्थ श्री वंशगोपाल पर फेरी मेले का आयोजन भी हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। महिलाओं ने घरेलू सामान के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे तो बच्चों के लिए खेल खिलौने खरीदे गए। श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में लगे झूले झूलकर आनंद लिया। चाट पकौड़ी का स्वाद भी चखा।
000000000000000

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
तीर्थ श्री वंशगोपाल पर फेरी मेले और श्रद्धालुओं के उमड़ने को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहे। थाना पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। महिला पुलिस कर्मियों ने भी ड्यूटी की। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा का अहसास होता रहा।
00000000000000

बुजुर्गों का कहना-
.बड़े बुजुर्गों के साथ तीर्थों की परिक्रमा लगाने के लिए आते थे। बीच में परिक्रमा बंद रही लेकिन कुछ लोग परिक्रमा लगाते रहे। परिक्रमा को लेकर मन में पूरी श्रद्धा है।
-भगवानदास
0000000000

.तीर्थों की परिक्रमा बंद होने के बाद भी हमारी आस्था कम नहीं हुई। चार छह लोग पैदल ही निकलकर परिक्रमा करते थे। लोगों को परिक्रमा का पता भी नहीं चलता था।
-रामरूप सिंह
0000000000

.तीर्थ श्री वंशगोपाल को लेकर यह मान्यता है कि यहां मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु कदंब वृक्ष की परिक्रमा लगाकर पूजा अर्चना करते हैं। जिससे वंश चलता है।

-रामौतार
00000000000

.हम चार साल से फेरी मेले में आ रहे हैं। तीर्थ श्री वंशगोपाल पर कदंब वृक्ष को लेकर विशेष श्रद्धा और आस्था है क्योंकि यहां भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी के साथ ठहरे थे।
-दुष्यंत कुमार सिंह
00000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed