फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cars parked in the plot were gutted in a fire.

Noida News: प्लॉट में खड़ी दो कारों में लगी आग

Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two cars parked in the plot were gutted in a fire.
सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में खाली प्लॉट खड़ी कारों में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला गंज बाजार में स्थित प्लॉट में खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाडी ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से दोनों कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार मालिक ने आशंका जताई है कि किसी ने कार के पास कूड़ा जलाया होगा। इस कारण कार में आग लगी है।

मोहल्ला बूढ़ा बाबू निवासी गर्व कुमार और आदर्श नगर निवासी निखिल जैन की गंज बाजार में प्लाट में स्विफ्ट डिजायर व बलेनो कार खड़ी थी। बुधवार सुबह दोनों कारों में आग लग गई। कारों में आग की लपटें देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने स्वयं ही आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कार मालिक व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कार मालिकों ने आशंका जताई है कि कार के पास किसी ने कूड़े में आग में आग लगाई है। इससे आग लगी। पीड़ितों ने सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में खाली प्लॉट खड़ी कारों में लगी आग। संवाद

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार में खाली प्लॉट खड़ी कारों में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed