फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two cars caught fire again, drivers jumped to save their lives

Noida News: फिर लगी दो करों में आग, चालकों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 03 Apr 2024 09:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
Two cars caught fire again, drivers jumped to save their lives
- सेक्टर-70 और सेक्टर-21 में हुए हादसे, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-70 और सेक्टर-21 में चलती हुई दो कारों में आग लग गई। दोनों मामलों में चालकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-70 स्थित पैन ओसिस सोसाइटी के पास जा रही टोयोटा इनोवा डीजल कार में मंगलवार शाम को आग लग गई। कार महिला चला रही थी। रागीरों की मदद से महिला बाहर निकली। इसके बाद सूचना पर अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम पहुंची। करीब 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-21 के रेड लाइट के पास से जा रही होंडा अमेज पेट्रोल कार में बुधवार दोपहर 1:12 मिनट पर आग लग गई। कार से धुआं निकलते ही चालक उतर गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही बढ़ी घटनाएं
गर्मी शुरू होते ही कार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले दो दिनों में ही तीन कारों में आग लग गई। सेक्टर-70, 21 के पहले मंगलवार को सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास कार में आग लग गई थी। कार चला रही महिला एचआर हेड ने कूद कर अपनी जान बचाई थी। इससे पहले 12 मार्च को सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन के पास मारुति सियाज में आग लग गई थी। वहीं सेक्टर-69 गढ़ी चौखंडी के पास चलती हुई हुंडई एसेंट कार में आग लग गई थी। इन सभी हादसों में कारें जल गईं लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ।


क्या बरतें सावधानी
- कार की सर्विसिंग समय से ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर कराएं।
- कार के अंदर की वायरिंग को समय समय पर चेक कराते रहें।
- कार के अंदर हमेशा हथौड़ा जैसा कोई भारी सामान रखें , जिससे विशेष परिस्थिति में मदद मिल सके।
- कार के अंदर अतिरिक्त एसेसरीज लगवाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed