{"_id":"69d0fe25b3e56144e5000900","slug":"two-brothers-who-went-to-ask-for-money-after-work-were-beaten-up-noida-news-c-23-1-lko1064-91490-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: काम के बाद पैसे मांगने गए दो भाइयों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: काम के बाद पैसे मांगने गए दो भाइयों से मारपीट
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर तीन महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। घोड़ी बछेड़ा गांव में गाड़ी लोडिंग करने के बाद पैसे मांगने गए दो भाइयों से कुछ लोगों ने मारपीट कर तमंचा से जानलेवा हमला कर दिया। न्यायालय के आदेश पर तीन महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में पीड़ित लव कुमार ने बताया कि वह गांव के ही सुरेश के पास गाड़ी लोडिंग का काम करता था। 22 फरवरी को गाड़ी लोड करने के 3500 रुपये जब वह मांगने गए तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और उसके भतीजे ऋषभ ने गाली दी।
पीड़ित ने अपने भाई राहुल को कॉल कर बुला लिया। उसके बाद दोनों भाइयों के साथ सोनू रावल, उसकी पत्नी सीमा देवी, कलुआ रावल, पूजा देवी आदि ने दोनों भाइयों को लोहे के पाइप से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद तमंचे से जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पीड़ित ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद अदालत ने आदेश जारी कर सुरेश, सोनू रावल, सीमा देवी, कलुआ रावल, पूजा देवी, धर्मवती, इशा रावल, कनक रावल और ऋषभ के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, पुलिस मामले की जांच में लगी है।