फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two brothers selected for National Roller Skating Championship

Noida News: दो भाइयों का राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में चयन

Sun, 02 Nov 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Two brothers selected for National Roller Skating Championship
दोनों भाइयों ने राज्य और जोनल स्तर पर जीते कई स्वर्ण पदक, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड साेसाइटी के दो सगे भाई हुनर मलिक और चिनॉय मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। दोनों भाई सेक्टर-28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और उन्होंने राज्य व जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है।
11वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्केटिंग चैंपियनशिप, जो 11 से 15 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो स्केटिंग क्लब में आयोजित हुई, उसमें अंडर-15 में हुनर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, जबकि अंडर-8 में चिनॉय ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके बाद दोनों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर 19वीं रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट, जो 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक गाजियाबाद में आयोजित हुआ, में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में हुनर (अंडर-14) ने दो स्वर्ण पदक, जबकि चिनॉय (अंडर-9) ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप (13 से 16 नवंबर) के लिए भी क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

पिता विक्रम मलिक ने बताया कि दोनों बच्चे रोजाना कई घंटे अभ्यास करते हैं और खेल के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। हुनर और चिनॉय मलिक अब आरएसएफआई (रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित 63वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed