फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested with stolen goods

Noida News: चोरी के सामान के साथ दो को दबोचा

Wed, 12 Nov 2025 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen goods
रायवाला पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मां चांदनी देवी स्कूल प्रतीतनगर निवासी सतेश्वरी रावत ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर को वह अपने परिवार के साथ शादी में गई थी। करीब 11 बजे जब वह शादी से लौंटी तो मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी आलमारी से नकदी, ज्वेलरी और एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को चोरों का सुराग लगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र खोलिया ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश और आशीष निवासी ब्रह्मपुर रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपियों से एक मंगलसूत्र, बच्चों के पांच जोड़ी धागुले (10 नग), दो हंसुली और चार पांव के बिछुवे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed