फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested after encounter with female police station

महिला थानेदार से मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two arrested after encounter with female police station
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो जोन में 7 घंटे के अंतराल में हुई दो मुठभेड़ दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक की टीम की बुधवार देर रात दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं जबकि सरिता मलिक ने केवल एक गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी के एक अन्य साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इसमें टॉप-10 बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बुधवार रात 1 बजे ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सरिता मलिक को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सरिता मलिक ने जीबीयू के पास बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। सरिता मलिक ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। गोली सीधे बदमाश के पैर में लगी और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। आरोपी की पहचान बड़ौत के खेड़ा हटाना गांव निवासी सागर के रूप में हुई। भागने का प्रयास कर रहे आरोपी के साथी सूरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक बाइक व तमंचा बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर 3400 डिस्प्ले बरामद
पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर रोने लगा और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। सरिता मलिक ने बताया कि आरोपी सागर शार्प शूटर है। 1 मई को होलीटेक कंपनी से 80 लाख कीमत की 6400 डिस्प्ले की चोरी में सागर मुख्य आरोपी है। आरोपी के सात साथी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। चोरी किया गया शेष सामान आरोपियों ने क्षेत्र के एक निर्माणाधीन प्लाट में छुपा रखा था। आरोपियों की निशानदेही पर 3400 डिस्प्ले बरामद कर ली गई हैं। शेष पूर्व में पकड़े गए बदमाशों से बरामद की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से फरार चल रहे इनामी हुआ घायल
बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे बीटा-2 थाना क्षेत्र में ढकिया बाबा गोलचक्कर पर बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत की टीम ने बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव ग्यासपुर निवासी साबिर के रूप में हुई है। आरोपी चार साल से लूट के केस में फरार चल रहा था। आरोपी थाने का टॉप-10 बदमाश है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed