फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   two and half year old son gestures that mother committed the murder

ढाई साल के नकुल ने पहुंचाया जेल: प्रेमी संग रहने के लिए सोनम ने किया दो बच्चों का कत्ल, बेटे ने ऐसा खोला राज

Sun, 24 Nov 2024 06:38 PM IST
noida Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

शुक्रवार को सोनू कंपनी में ड्यूटी पर चला गया। सोनम ने अपने दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे में कपड़ा डालकर लिटा रखा था। 

विज्ञापन
two and half year old son gestures that mother committed the murder
ढाई साल के बेटे ने बताया उसकी मां कातिल है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के खेड़ा धर्मपुरा गांव के पास वायु एनक्लेव कॉलोनी में साढ़े तीन साल पहले दूसरी शादी करने के बाद बच्चों के साथ महिला रह रही थी। महिला ने अपने दो बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी था। दोनों बच्चों की हत्या का राज तीसरे बच्चे नकुल ने अपने दादा से उंगली का इशारा कर खुलवाया। जबकि दादा को महिला ने रोका था लेकिन वह बच्चों के बारे में पूछने लगा। महिला ने रो-रोकर बच्चों की हत्या का राज उगल दिया। अब ढाई वर्षीय नकुल का बार-बार मां पुकार कर रो-रो कर बुरा हाल है। जिसे दादा व उसका ताऊ बार-बार चुप कर रहे हैं।

विज्ञापन

two and half year old son gestures that mother committed the murder
पुलिस हिरासत में सोनम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि मूल रूप से मेरठ के परतापुर की रहने वाली सोनम ने करीब सात साल पहले साहिल के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा धर्मपुरा गांव में सोनम व साहिल रहने लगे। सोनम व साहिल के समीप दूसरे कमरे में मूल रूप से मुजफ्फरनगर के भोरा कला गांव निवासी सोनू भी रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। साहिल अक्सर सोनम के साथ मारपीट करता था। बच्चे भूखे रहने पर सोनू खाने के लिए कुछ ना कुछ दे देता। जिससे सोनम व उसके दोनों बच्चों का लगाव सोनू के साथ होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two and half year old son gestures that mother committed the murder
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

साहिल द्वारा सोनम के साथ मारपीट करने को लेकर मकान मालिक ने कमरा खाली कर दिया था। करीब 4 साल पहले साहिल एक मामले में जेल चला गया। उसके बाद सोनू व सोनम का मिलना जुलना शुरू हो गया। सोनम सोनू के साथ रहने लगी। सोनू से एक बच्चा पैदा हुआ। उसका नाम नकुल रखा गया। नकुल की उम्र करीब ढाई वर्ष है। साहिल की जेल से जमानत पर छूटने के बाद सोनम से संपर्क के लिए फोन किया। जिससे सोनम डर गई। उन्होंने दोनों बच्चों की हत्या कर स्वयं भी आत्महत्या करने की ठान ली। जबकि सोनू का भाई राजू व पिता राजवीर भी खेड़ा धर्मपुरा गांव के डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी में रहते हैं। सोनू का पिता राजवीर हफ्ते में एक दो बार घर सोनम के पास हाल-चाल के लिए चला जाता है।

विज्ञापन

two and half year old son gestures that mother committed the murder
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सोनू कंपनी में ड्यूटी पर चला गया। सोनम ने अपने दोनों बच्चों का गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे में कपड़ा डालकर लिटा रखा था। आत्महत्या करने को लेकर विचार कर रही थी। इसी दौरान सोनू के पिता राजवीर घर पर अचानक पहुंच गए। वह गुम बैठी हुई थी। ढाई वर्षीय नकुल रो रहा था। जब नकुल को शांत किया तो नकुल ने अपने दादा राजवीर से उंगली पकड़कर कमरे की तरफ इशारा करने लगा। इशारा करने पर राजवीर ने दोनों बच्चों के बारे में पूछा की दोनों कहां है। इतना कहते ही उन्होंने कहा कि दोनों बच्चे बीमार हैं। 

two and half year old son gestures that mother committed the murder
हत्यारोपी सोनम - फोटो : अमर उजाला

बच्चों को देखने के लिए जैसी कपड़ा हटाकर बच्चों की नवज पकड़ कर देखी तो कुछ नहीं था। इतना देखा जब राजवीर ने सोनम की तरफ देखा तो वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनने पर आसपास के लोग आ गए। आसपास के लोगों के आने पर मामला खुल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। उसके बाद राजवीर ने ढाई वर्षीय नकुल को गले से लगा लिया। उसे चुप करने के लिए कुछ खाने को दिया। पिता राजवीर व महिला के जेठ राजू ने बताया कि उन्होंने सोनू से सोनम के साथ शादी करने से मना किया था। लेकिन वह नहीं माना। पिता राजवीर के साथ अलग रह रहे हैं। सोनू निजी कंपनी में नौकरी करता है। जबकि राजू एक स्कूल की बस चलता है। निजी काम भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed