{"_id":"6079df218ebc3ee65001d8b9","slug":"two-and-a-half-million-cheated-in-the-name-of-a-job-in-the-home-ministry-grnoida-news-noi577565358","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय में नौकरी के नाम पर ढाई लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्रालय में नौकरी के नाम पर ढाई लाख ठगे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। दादरी के एक युवक को गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। थाने में रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद दादरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, ठाकुरान मोहल्ला निवासी अर्जुन सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि लखनऊ निवासी किरण कुमार चंदेल ने उन्हें बेटे की गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। अर्जुन की परिचित महिला और एक अन्य पुरुष ने भी बातों का समर्थन किया था। किरण ने नौकरी लगवाने की एवज में ढाई लाख रुपये लिए थे। यह रुपये अर्जुन ने ब्याज पर लेकर आरोपी के बैंक खाते में जमा कर दिए थे। महिला और पुरुष ने नौकरी न लगने पर रुपये वापस दिलाने की गारंटी ली थी। आरोपी ने दिल्ली गृह मंत्रालय में लिपिक पद पर नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया था। अर्जुन का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी किरण ने फोन उठाना बंद कर दिया। कई अन्य नंबरों पर संपर्क किया तो आरोपी ने रुपये वापस लौटाने से इनकार कर दिया। अर्जुन ने महिला और पुरुष गारंटर से रुपये मांगे तो उन्होंने भी इंकार कर दिया।
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों से 15 लाख की ठगी
नोएडा। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो भाइयों से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बरौला गांव में रहने वाले नितिन कुमार ने शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले वह एक परिचित के माध्यम से राममेहर, दीपक, मोनू और शर्मा नाम के चार लोगों के संपर्क में आया था। चारों ने बातचीत में रेलवे में कई बड़े अधिकारियों से जान पहचान व अच्छे संपर्क होने की बात कही। दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत हुई। इस दौरान चारों लोगों ने नितिन और उसके भाई अमित को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। नियुक्ति पत्र फर्जी होने का पता चलने पर पीड़ितों ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।