{"_id":"68f93f9c2973d76ee60dcc6d","slug":"two-and-a-half-hours-after-delivery-pregnant-woman-dies-due-to-bleeding-uproar-na-news-c-25-1-agr1008-898670-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रसव के ढाई घंटे बाद रक्तस्राव से प्रसूता की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रसव के ढाई घंटे बाद रक्तस्राव से प्रसूता की मौत, हंगामा
विज्ञापन
फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद से प्रसव के ढाई घंटे बाद ही प्रसूता को घर भेज दिया गया। वहां अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 10 अक्तूबर को भी शमसाबाद सीएचसी में प्रसूता को घंटेभर में ही डिस्चार्ज कर देने से मौत हो गई थी।
चाचीपुरा खंडेर निवासी सपा नेता सुनील वाल्मीकि ने बताया कि पत्नी वर्षा (28) को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां 2:30 बजे के करीब वर्षा ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि कार्यरत एएनएम की ओर से एक हजार रुपये की मांग की गई, उन्होंने 500 रुपये जमा कर दिए।
बच्चा होने के बाद दाई और एंबुलेंस चालक व अन्य लोगों ने भी रुपये मांगे। सभी को रुपये दिए। शाम 5 बजे वर्षा को घर भेज दिया गया। बुधवार दोपहर 11 बजे वर्षा को रक्तस्राव होने लगा। एंबुलेंस के लिए फोन लगाया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। टेंपो में रखकर सीएचसी लाए, जहां हालत खराब होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उदय रावल ने बताया कि जांच में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले डिस्चार्ज करना घोर लापरवाही
- सामान्य प्रसव के 48 घंटे बाद ही प्रसूता को डिस्चार्ज किया जाता है। ढाई घंटे बाद ही डिस्चार्ज कर देना घोर लापरवाही है। मामले की जांच कराने के लिए कमेटी बना रहे हैं। सीएचसी प्रभारी से भी रिपोर्ट तलब करते हुए कार्रवाई करेंगे। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ