{"_id":"6a1c4a1c7e130ba34707dac0","slug":"two-accused-arrested-in-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96175-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- वैदपुर गांव में युवक की हत्या के बाद से फरार चल रहा था आरोपी
-पिता की हत्या का बदला लेने के लिए आरोपी ने वारदात को दिया था अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने वैदपुरा गांव में हुई हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव वैदपुरा निवासी प्रीत नागर, दीपक उर्फ कृष नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार, पिस्टल, कारतूस घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
ग्रेनो वेस्ट के वेदपुरा गांव में 20 मई को वैदपुरा निवासी दीपक नागर (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के वक्त दीपक दिल्ली के गाजीपुर स्थित कंपनी जा रहा था। घटना को बाइक सवार हमलावरों ने अंजाम दिया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वेदपुरा में दीपक नागर की गोली मारकर हुई हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या में प्रीत नागर का नाम सामने आया था। मुख्य आरोपी प्रीत नागर व उसके सहयोगी आरोपी दीपक उर्फ कृष नागर को खैरपुर गोल चक्कर के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी प्रीत नागर ने बताया गया कि वर्ष-2011 में उसके पिता कालू की हत्या हुई थी। जिसमें मृतक दीपक नागर के पिता बरी हो गए थे। आरोपी प्रीत नागर द्वारा बदले की भावना से अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक नागर की हत्या की घटना की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।