फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two accused arrested for robbing petrol pump employee

Noida News: पेट्रोल पंप पर कर्मी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing petrol pump employee
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र में बुधवार की रात एटा रोड पर गांव नगला चंदन के पास पेट्राेल पंप कर्मी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपियों काे बृहस्पतिवार की रात अल्लेहपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास ढाई हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद किए। अदालत ने दोनों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना कुरावली के गांव जुखरपुर निवासी अनिल कुमार एटा रोड पर गांव नगला चंदन स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात थे। बुधवार की रात 9:30 बजे बाइक पर सवार तीन लोग तमंचे का भय दिखाकर उससे 11,427 रुपये की नकदी लूट ले गए । मामले में उसने गंजडुंडवारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पंप व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किए। पुलिस को लूट के दो आरोपियों के गांव अहेलहपुर पुलिया के पास होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन उर्फ कालू निवासी अल्लेहपुर गंजडुंडवारा और गोविंद निवासी देवकली थाना सुन्नगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2500 रुपये, एक तमंचा 12 बोर और एक बाइक बरामद की है। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार किए है। एक आरोपी नितिन का आपराधिक इतिहास है। उस पर 9 मुकदमे दर्ज है। एक वांछित आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed