फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Twin Towers Blast : In search of new place residents engaged to vacate flat

Twin Towers Blast : नए डेरे की तलाश, फ्लैट खाली करने लगे निवासी, कुछ को सता रही है परिंदों की चिंता

Sat, 27 Aug 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Aug 2022 05:05 AM IST
सार

Twin Towers Blast : आज शाम तक सभी निवासी फ्लैट खाली कर देंगे। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह अपने सगे-संबंधियों के यहां रुकेंगे, जबकि कुछ लोग दूसरे शहरों में जा रहे हैं। एटीएस निवासी उषा मुरली ने बताया कि वो बंगलूरू में हैं। अपने घरेलू कामगारों को घर की व्यवस्था करने के लिए कहा है। मुझे पक्षियों की चिंता है।

विज्ञापन
Twin Towers Blast : In search of new place residents engaged to vacate flat
एमराल्ड कोर्ट निवासी सोनिका अपना सामान पैक करते हुए... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस विलेज और एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के लोगों ने शुक्रवार से फ्लैट खाली करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार शाम तक सभी निवासी फ्लैट खाली कर देंगे। ज्यादातर लोगों का कहना है कि वह अपने सगे-संबंधियों के यहां रुकेंगे, जबकि कुछ लोग दूसरे शहरों में जा रहे हैं। एटीएस निवासी उषा मुरली ने बताया कि वो बंगलूरू में हैं। अपने घरेलू कामगारों को घर की व्यवस्था करने के लिए कहा है। मुझे पक्षियों की चिंता है। मेरे गार्डन में करीब 100 पक्षी हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुछ लोग एक सप्ताह से लेकर 15 दिन बाहर रहने की तैयारी कर रहे हैं। एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी निवासी सोनिका ने बताया कि लोग जल्दी-जल्दी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। एमराल्ड कोर्ट निवासी रजनी सेठ ने कहा कि घर की सारी तस्वीरें, घड़ियां या टूटने वाला सामान बेड पर रख दिया है। महिमा ने भी इस तरह तैयारी की है। 
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी
एमराल्ड कोर्ट के निवासियों के लिए सेक्टर-93 स्थित सिल्वर सिटी, सेक्टर-93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और सेकटर-137 स्थित सोसाइटी में रुकने की व्यवस्था की गई है। एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के सुरक्षा प्रमुख गौरव ने बताया कि हमने इन सोसाइटियों में अपने दो-दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। शुक्रवार को भी सोसाइटी के निवासियों को बताया गया कि वह अपने गेट में ताला लगाकर आरडब्ल्यूए को जानकारी दें और तस्वीर भेजें। आरडब्ल्यूए ने अलग-अलग टावर की सुरक्षा की जिम्मेदारी टीम के कई लोगों दी है। कई सुरक्षाकर्मी अलग से भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस सोसाइटी में सफाई की चिंता
एटीएस सोसाइटी के निवासियों ने शुक्रवार को बैठक कर सफाई के संबंध में चिंता जाहिर की। लोगों ने कहा कि सोसाइटी में सीमेंट और पत्थर के कण हर जगह होंगे, जिससे सफाई कर्मचारियों को परेशानी होगी। मशीन से सफाई कराने की मांग प्राधिकरण से की गई है, लेकिन अब तक जवाब नहीं दिया गया है। सोसाइटी निवासी पूनम ने बताया कि परिवार के साथ दो दिन तक गुरुग्राम में रहेंगी। वहीं, कई ऐसे लोग हैं जो शाम को देखने आएंगे, लेकिन पर दो दिन बाद ही यहां रहना शुरू करेंगे। सोसाइटी में ऐसे 50 प्रतिशत निवासी हैं जो दो दिन बाद रहने आने की बात की रहे हैं। ज्यादातर अपने मित्र और रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं। 

पालतू कुत्ते के साथ रूम नहीं दे रहे होटल
एमराल्ड कोर्ट और एटीएस सोसाइटी के कई निवासियों ने शुक्रवार को पालतू कुत्ते और फिश एक्वैरियम की समस्या आरडब्ल्यूए को बताई है। लोगों का कहना है कि कई होटल पालतू कुत्ते के साथ रूम नहीं दे रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि यदि किसी को ऐसी समस्या आ रही है तो वो होटल के बजाय आसपास की सोसाइटियों में ही रुक सकता है। सेक्टर-104 में तीन होटल हैं, जहां बात करके पालतू कुत्तों को लेकर लोग ठहर रहे हैं। सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) पदाधिकारी सोनिका ने बताया कि ज्यादा दिन घर से बाहर रहने वाले लोग एक्वैरियम की लाइट चालू करके जाएं। वहीं, निवासी नीतू ने बताया कि हमने एक सप्ताह बाहर रहने की तैयारी की है। 


सेल्फी प्वाइंट बना ट्विन टावर
एपेक्स और सियान टावर के साथ आसपास के सोसाइटियों के निवासी ही नहीं शहर के लोग भी सेल्फी ले रहे हैं। लोग इसे सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। सेल्फी लेने आई निशा राय ने बताया कि ट्विन टावर के गिरने की खुशी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed