{"_id":"68ec0165efe8f8996c0b80c0","slug":"twin-cities-are-not-getting-relief-from-traffic-jams-na-news-c-246-1-sknl1018-145291-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्विन सिटी को नहीं मिल रही जाम से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्विन सिटी को नहीं मिल रही जाम से मुक्ति
Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
शाम के समय रेलवे रोड पर लगे जाम में फंसे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। त्योहारी सीजन पूरे यौवन पर है। ऐसे में ट्विन सिटी में वाहनों की संख्या अधिक हो गई है। इससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई है। हालात ये जहां भी नजर घुमाओ जाम ही जाम मिलेगा। इसका मुख्य कारण सड़कों पर आड़े -तिरछे वाहन खड़े होना व अतिक्रमण है। ऐसे में शहर को जाम से बिलकुल भी मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
शहर में पार्किंग के ही अलग से जगह न होने के कारण लोग अपने वाहनों को लेकर सीधा बाजार की तरफ ही जा रहे। वे वाहनों को इधर-उधर सड़क पर ही पार्क कर रहे।
सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहनों के चलते बनी है। ये वाहन सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े हैं। सबसे ज्यादा खराब हालात फव्वारा चौक से अग्रसेन चौक तक हैं। यहां राहगीरों को पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची।
शहर में लगातार आबादी बढ़ रही है वाहनों का दबाव भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, लेकिन सड़कें वहीं की वहीं है। शहर में वाहनों का दबाव तो बढ़ा, लेकिन उन्हें व्यवस्थित ढंग से पार्किंग करने के लिए पार्किंग स्थल कहीं नहीं बनाया गया। पार्किंग व्यवस्था न होने से शहर की सड़कें लगातार जाम की जद में हैं। शहर के ऐसी कोई भी मुख्य सड़क नहीं होगी, जिस पर जाम या वाहन रेंगते न हो। सुबह शाम सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। लोगों का भी इसमें दोष नहीं है जब पार्किंग व्यवस्था ही नहीं है तो उन्हें मजबूरी में सड़क किनारे वाहन पार्किंग तो करना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर रखा सामान
जाम की सबसे बड़ी वजह दुकानदारों की ओर से दुकानों के सामने तय सीमा से अधिक सामान को रखना है। हालात ये हो गए दुकानें स्टोर तो सड़क दुकान बन गई। दुकान से अधिक तो सड़क पर सामान पड़ा है। इस तरफ नगर निगम का कोई ध्यान नहीं है। निगम इसी ढील का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होती जा रही। हालात ये दुकान के सामने पांच से सात फीट तक सामान रखा है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए सड़कों से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। दुकानदारों को भी सड़क पर सामान न रखे के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए विचार किया जा रहा है। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर।