{"_id":"664f6405b47bf2e9ad0b5df5","slug":"trying-to-get-sympathy-by-putting-parents-forward-sachdeva-noida-news-c-340-1-del1011-49368-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता को आगे कर सहानुभूति लेने की कोशिश : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता को आगे कर सहानुभूति लेने की कोशिश : सचदेवा
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने मालीवाल मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल के मामले में केजरीवाल ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी राजनीति में शामिल कर लिया है। वे इस मामले में पूरी तरह से घिर चुके हैं।ऐसे में माता-पिता के माध्यम से लोगों की सहानुभूति बटोरना चाहते हैं। केजरीवाल तथ्यों के साथ बताएं कि उन्हें किसने कहा कि पूछताछ के लिए पुलिस आ रही है। खुद ही ड्रामा रचते हैं और चुनाव से ठीक दो दिन पहले इस तरह की राजनीति करते हैं। अपने बच्चों की झूठी कसम जो व्यक्ति खा सकता है, वह माता पिता को भी आगे कर सकता है। एक घर में अपराध हुआ है, एक महिला के साथ मारपीट हुई है तो पुलिस उसकी जांच कर रही है। अगर केजरीवाल जांच के इतने ही इच्छुक हैं तो फिर अपराधी को लेकर साथ क्यों घूम रहे हैं। पूरी घटना का एक ही पहलू है और जब अपराधी सीएम आवास में ही पकड़ा जाता है तो फिर जांच का कोई विषय ही नहीं है। सरकारी आवास में सारी घटना घटित होती है, लेकिन न तो उन्होंने कभी मनीष सिसोदिया के लिए प्रदर्शन किया और न ही सांसद संजय सिंह के लिए सड़क पर उतरे। इतनी तेज गर्मी में बिभव कुमार के लिए जरूर सड़कों पर उतर आए। इससे साफ जाहिर होता है कि उनके काले कारनामों का सच बिभव कुमार के पास है।