फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   True education is that which makes a person useful

Noida News: सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को समाजोपयोगी बनाए-आशीष सूद

Sat, 06 Sep 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
True education is that which makes a person useful
-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 12 वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुए शिक्षा मंत्री
विज्ञापन


-पीएचडी, एलएलएम, बीए एलएलबी ऑनर्स के 269 विद्यार्थियों को डिग्री
-न्यायमूर्ति एके सीकरी व प्रो बीबी पांडे को डॉक्टर ऑफ लॉज की मानद उपाधि

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सच्ची शिक्षा वही है जो व्यक्ति को स्वतंत्र और समाजोपयोगी बनो। विधि की शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी समाज और संविधान के प्रति विशेष दायित्व निभाने के लिए तैयार रहें। यह बातें दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के 12 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कहीं।

द्वारका स्थिति राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के परिसर में 12 वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें पीएचडी, एलएलएम, संयुक्त मास्टर एमएलएम-एमए एवं बीए एलएलबी ऑनर्स 269 विद्यार्थियों को डिग्री, 31 पदक व 9 नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति बीवी नागरथ्ना ने कहा कि यह उपाधि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि संविधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज की सेवा का आह्वान है। उन्होंने स्नातकों को न्यायालय के अधिकारी और संविधान के संरक्षक बनने का संदेश दिया तथा नैतिकता और सत्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ जीएस बाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार आठवें वर्ष एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में दूसरे स्थान पर रहा है। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने पीएचडी, एलएलएम, संयुक्त मास्टर-एलएलएम-एमए एवं बीए एलएलबी ऑनर्स के 269 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। इसके साथ ही 31 पदक और नौ नकद पुरस्कार भी वितरित किए। -----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला कुलपति पदक
पुलकित गोयल एवं धवल हेमेश शेट (बीए एलएलबी), कुलपति पदक (सर्वश्रेष्ठ छात्रा) अनीशा शर्मा बीए एलएलबी, विभूति शर्मा (एलएलएम) कुलपति पदक (सर्वश्रेष्ठ छात्र) अमन सैनी (बीएएलएलबी), अंकित आनंद(एलएलएम), विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर हिमांशी रघुवंशी(एलएलएम), संच्या बंसल(एलएलएम-जेएमएल) रहे। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति एके सीकरी और प्रो बीबी पांडे को विधि एवं शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लॉज़ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed