फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trucks, tractors and cars clashed on the expressway

Noida News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक, ट्रैक्टर और कार आपस में भिड़े

Sun, 12 Mar 2023 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Trucks, tractors and cars clashed on the expressway
एक्सप्रेसवे पर ट्रक, ट्रैक्टर और कार आपस में भिड़े
विज्ञापन

- सेक्टर-128 के पास हुई घटना, थमी वाहनों की रफ्तार
फोटो::::::::::::::::::::

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-128 के कट के पास रविवार सुबह दो ट्रक, एक ट्रैक्टर और एक कार आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि इसकी वजह से सुबह के व्यस्ततम समय में एक्सप्रेसवे पर एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवा कर आवागमन शुरू कराया।


दरअसल, रविवार को एक्सप्रेसवे की ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ आने वाली पट्टी पर उद्यान विभाग के कर्मचारी पेड़ों की छंटाई के बाद टहनियों को हटवा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-128 कट के समीप परीचौक की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रक व एक कार भी इनसे भिड़ गई। इसके बाद आवागमन बाधित हो गया। वहीं रविवार शाम को नोएडा-दिल्ली लिंक रोड व डीएनडी लूप रोड पर भी वाहनों का अधिक दबाव देखने को मिला। महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल तक वाहन रेंगते नजर आए।हालांकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जल्द ही स्थिति को संभाला लिया। इधर सेक्टर-18 व 27 के पास भी बिजली के मेंटीनेंस कार्य के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा सेक्टर 62 स्थित मॉडल टाउन, चिल्ला बार्डर, सेक्टर-15 समेत कई जगहों पर पीक आवर में ट्रैफिक की रफ्तार काफी स्लो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed