फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck falls into canal, tractor overturns in field, farmer dies

Noida News: नहर में गिरा ट्रक, खेत में पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत

Thu, 06 Nov 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Truck falls into canal, tractor overturns in field, farmer dies
बीजपुर/चुर्क। जिले में बुधवार को हुए बीजपुर के पिंडारी और चुर्क क्षेत्र के सिद्धी गांव के पास हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव के बूड़ा टोला निवासी किसान रामकृपाल जायसवाल (50) मंगलवार को दोपहर में ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने गए थे। शाम को खेत में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे रामकृपाल की मौके पर मौत हो गई। भतीजे हरिश्चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा राबटर्सगंज कोतवाली के चुर्क क्षेत्र में हुआ। इफको के गोदाम से खाद लेकर एक ट्रक सिद्धी गांव स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति जा रहा था। घाघर मुख्य नहर पर बनी पुलिया से मुड़ते समय ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। ग्रामीणों ने किसी तरह चालक-खलासी को बाहर निकाला। सूर्य प्रकाश, रवि मौर्या, राजकुमार सिंह, विजेंद्र मौर्या, सुनील कुमार, बाबूथन, रणजीत सिंह, अंशू सिंह आदि ग्रामीणों का कहना था कि बड़े वाहनों के आने-जाने से सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क की मरम्मत के साथ पुलिया चौड़ीकरण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed