फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Truck driver shot after a dispute over phone, seriously injured

Noida News: फोन पर कहासुनी के बाद ट्रक चालक को मारी गोली, गंभीर घायल

Thu, 04 Sep 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck driver shot after a dispute over phone, seriously injured
अस्पताल में महेशपुर निवासी घायल नरेंद्र
- तीन नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। गांव महेशपुर में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात चौराहे पर खड़े ट्रक चालक जाॅनी उर्फ नरेंद्र को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर भाग गए। पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर भेज दिया।

गांव महेशपुर निवासी जाॅनी उर्फ नरेंद्र मंगलवार देर रात अपने घर के समीप एक चौराहे पर खड़ा था। तभी हवाई फायरिंग करते आए कुछ बाइक सवार बदमाश उसे गोली मारकर भाग गए। गोली नरेंद्र के पेट में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज से मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने नरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही बाइक सवारों की तलाश भी की, लेकिन उनमें से कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित के भाई रामभूल की तहरीर पर पुलिस ने महेशपुर निवासी राजा व रवि तथा समर ऊर्फ छोटू सहित और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में आया कि आरोपियों की जॉनी की साथ फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद रविकांत पाराशर ने बताया कि सभी आरोपी घर छोड़ कर भाग गए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घायल जाॅनी उर्फ नरेंद्र ट्रक ड्राईवर है जो दो तीन दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed