फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Troubled by blackmail, the girl committed suicide

UP: आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते थे, ब्लैकमेल से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
सार

मूलरूप से औरेया निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मामूरा गांव में दो बहनों और एक भाई के साथ रहती है। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव उसकी छोटी बहन को फोन करके परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन
Troubled by blackmail, the girl committed suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के मामूरा गांव में युवती (22) का शव फंदे से लटका मिला। उसे दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। उससे रुपये भी ऐंठ रहे थे। परिजनों ने बताया कि इससे परेशान होकर 21 फरवरी को युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से औरेया निवासी युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मामूरा गांव में दो बहनों और एक भाई के साथ रहती है। तीनों बहनें सेक्टर-64 स्थित कंपनी में नौकरी करती थीं। कुछ दिनों से ग्यासी राजपूत, प्रीति सैनी और विपिन यादव उसकी छोटी बहन को फोन करके परेशान कर रहे थे। तीनों उसे ब्लैकमेल करते थे और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठते थे। आरोपियों के पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे परेशान होकर उसकी छोटी बहन ने 21 फरवरी को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने अंतिम संस्कार कराने के बाद अब पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि इस मामले में ग्यासी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप चैट से लेकर वीडियो तक की जांच
मृतका की बहन ने कहा कि आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल व व्हाट्सएप भेज परेशान कर रहे थे। युवती को उसके फोटो और वीडियो भी भेजे गए थे। इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी जा रही थी। परिजनों ने ये फोटो, वीडियो और चैट पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस उन मोबाइल और व्हाट्सएप नंबरों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed