फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Triple talaq case filed in Pingawa

दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मामला दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq case filed in Pingawa
पिनगवां। पिनगवां थाना अंतर्गत एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट करने व तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी आरिफ निवासी बडेलाकी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ऐसे में कई बार उसका पति आरिफ, ससुर इशाक, सास रशमीना, ननद मुमताज उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उसके मायके पक्ष के लोगों ने मामला सुलझाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़िता ने बताया उसके पति ने बीते दिन उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति आरिफ, उसका ससुर ईशाक, सास रशमीना, ननद मुमताज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed