फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Tributes paid to martyred policemen

Noida News: शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 30 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 30 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyred policemen
शहीद पुलिस कर्मियों की याद में नेहरू पार्क में मोमबती जलाकर श्रद्धांजलि देते एसपी कमलदीप गोयल। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के अंतर्गत बुधवार की शाम मॉडल टाउन के नेहरू पार्क में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में बैंड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग ने किया। इसमें मधुबन से आए पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कर जिले के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि एसपी कमलदीप गोयल ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। मौके पर डीएसपी मुख्यालय कवलजीत सिंह, डीएसपी रजत गुलिया, वेलफेयर इंस्पेक्टर कुसुम बाला, लाइन अफसर निरीक्षक विश्वजीत पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शहीद परिवारों काे एसपी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed