{"_id":"69bab493596d5106df020835","slug":"travel-agent-grnoida-news-c-1-noi1095-4063946-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विदेश घुमाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विदेश घुमाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
- सस्ते टूर पैकेज उपलब्ध कराने के नाम पर करता था ठगी
- साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा, सिंगापुर, वियतनाम से लेकर अन्य देशों में भेजने के नाम पर कर रहा था ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विदेश में सस्ते टूर पैकेज उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को साइबर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने देश भर में 60 से अधिक लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस इसके साथियों का पता लगा रही है।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर टीम ने इनपुट के आधार पर साइबर थाने की टीम के साथ बुधवार को आदित्य राज सिंह को आम्रपाली गोल्फ सोसाइटी से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि वह काफी समय से लोगों को विदेश घुमाने के नाम पर ठग रहा था। आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म पर टूर पैकेज के आकर्षक विज्ञापन डालता था। इन विज्ञापनों में सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, बैंकाक और यूरोप के देशों में आने-जाने व रूकने की व्यवस्था के बारे में बताता था। जब लोग इन विज्ञापनों के झांसे में आकर संपर्क करते थे, तो आरोपी उन्हें अलग-अलग ऑफर बताकर भरोसे में ले लेता था। इसके बाद आरोपी लोगों से कहता था कि उनका पैकेज कन्फर्म हो गया है और उनसे एडवांस या पूरी रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेता था। पैसे मिलने के बाद वह टिकट बुक करने का दिखावा करता और फिर उसे कैंसिल कराकर खुद ही रिफंड ले लेता था। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि अब तक इसने 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। आरोपी आदित्य राज मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इसके साथ और कौन कौन लोग हैं।
“