फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   transporter accuses traffic policeman of beating and indecency in Greater Noida

Greater Noida: ट्रांसपोर्टर की नाक पर हाथ लगने से विवाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप, जांच शुरू

Fri, 17 Oct 2025 09:22 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 17 Oct 2025 09:22 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में ट्रांसपोर्टर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया। बताया गया कि यातायात रोकते समय पुलिसकर्मी का हाथ ट्रांसपोर्टर को लग गया, जिससे उसकी नाक से खून निकला। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच एसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है।
 

विज्ञापन
transporter accuses traffic policeman of beating and indecency in Greater Noida
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पिटाई और अभद्रता का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में एक ट्रांसपोर्टर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण रंजन सिंह की ओर से संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच एसीपी ट्रैफिक को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भागवत नामक एक ट्रांसपोर्टर अपने (पिकअप) से तिलपता की ओर जा रहा था। नागर डेयरी के समीप यातायात अधिक होने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओर से एक तरफ के यातायात को रोका गया था। इसी दौरान पीछे से ट्रांसपोर्टर अपने वाहन के साथ आगे आ गया। ट्रैफिक पुलिसकर्मी का यातायात को रोकने के दौरान किया गया हाथ ट्रांसपोर्टर को लग गया।
विज्ञापन


अचानक से हाथ लगने से ट्रांसपोर्टर की नाक से खून निकलने लगा। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओर से गलती मानने के बजाए ट्रांसपोर्टर से अभद्रता की गई है। इस बात से नाराज ट्रांसपोर्टर अपने साथियों के साथ चौकी पहुंच गया। ट्रांसपोर्टर के अपने साथियों के साथ सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अधीन तिलपता चौकी पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया सामने आया है। वहीं ट्रैफिक इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि यातायात संचालन के दौरान गलती से यातायात सिपाही का हाथ ट्रांसपोर्टर को लग गया था। पिटाई के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed