{"_id":"573384494f1c1b3741919d53","slug":"transportation-department-will-run-a-special-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ऑटो वाले छोटू’का होगा चालान, परिवहन विभाग चलाएगा विशेष अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ऑटो वाले छोटू’का होगा चालान, परिवहन विभाग चलाएगा विशेष अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 12 May 2016 12:49 AM IST
सार
- नाबालिग चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान
- परिवहन विभाग ने लिया अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान
विज्ञापन
नाबालिग ऑटो चालकों का होगा चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नाबालिग ऑटो चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग दो दिन तक विशेष अभियान चलाएगा। अमर उजाला ने ‘ऑटो वाले ‘छोटू’ जोखिम में डाल रहे जान’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इस पर परिवहन विभाग ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
एआरटीओ (प्रवर्तन) राजेश सिंह का कहना है कि शहर में नाबालिग ऑटो चालकों के खिलाफ दो दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऑटो चालकों की धरपकड़ होगी और इनका चालान किया जाएगा। यही नहीं ऐसे ऑटो के मालिकों को भी नोटिस भेजा जाएगा, जो नाबालिगों के हाथों में ऑटो की कमान दे देते हैं। ऐसे ऑटो का चालान करने के अलावा सीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं खबर का संज्ञान लेते हुए विधायक विमला बाथम का कहना है कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को ऐसे नाबालिग ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उनका कहना है कि नाबालिग को ऑटो नहीं चलाना चाहिए। इनके ऑटो में बैठने पर सवारियों की जान भी खतरे में पड़ती है।
विज्ञापन
विधायक का यह भी कहना है कि अगर नाबालिग के साथ कुछ होता है तो उसके लिए भी यह अच्छा नहीं होगा। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस को जहां भी ऐसे चालक दिखें वहां उनको रोकना चाहिए। यही नहीं सवारियों को भी ऐसे नाबालिगों के ऑटो में नहीं बैठना चाहिए।