फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Transport inspector removed from Dadri bus stand

Noida News: दादरी बस स्टैंड से परिवहन निरीक्षक को हटाया

Fri, 24 Oct 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Transport inspector removed from Dadri bus stand
नहीं हो पा रही बसो की जांच, बाईपास से निकल रहीं कई बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से निगम ने परिवहन निरीक्षक को हटा दिया है। निरीक्षक नहीं होने से बसों की जांच नहीं हो पा रही है। लंबी दूरी की बसें बाईपास से निकल रही हैं। बस पकड़ने के लिए यात्रियों को तीन किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। रात में सवारियों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
दादरी बाईपास से लंबी दूरी की बसों के निकलने से यात्रियों की परेशानी को दूर करने के लिए छह माह पहले स्टैंड पर एक परिवहन निगम का बूथ बनाकर उस पर निरीक्षक बैठाया गया था। निरीक्षक द्वारा दादरी से होकर जाने वाली प्रत्येक बस की एंट्री की जा रही थी। एंट्री नहीं होने पर बाईपास से निकलने वाली बसों को चिह्नित किया था। उनको अंदर से आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

छह माह से यात्रियों को दादरी तिराहे से हर रूट की बसें मिल रही थी। दिवाली से पहले निगम ने दादरी तिराहे पर तैनात निरीक्षक को हटा दिया गया है। निरीक्षक नहीं होने पर दोबारा से चालकों की मनमानी शुरू हो गई है। अधिकांश चालक बाईपास से बसों को लेकर जा रहे हैं। दादरी तिराहे पर बसें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन किलोमीटर दूरी तय करने पर मिलती हैं बसें

दादरी तिराहे पर बसें नहीं मिलने पर तीन किलोमीटर दूर चिटहेरा और धूम मानिकपुर में बाईपास पर जाना पड़ रहा है। ऑटो से जाने के लिए 15 से 20 रुपये किराया देना पड़ता है। रात में ऑटो नहीं होने पर यात्रियों को पैदल ही आना-जाना पड़ता है।

-----------

दादरी तिराहे पर बस स्टैंड पर दोबारा से निरीक्षक बैठाने के लिए सिकंदराबाद के एआरएम को लिखा गया है। जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी। अनिल कुमार शर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article