{"_id":"6a11fd9da9e5a187660b6e78","slug":"transformers-giving-up-amidst-scorching-heat-noida-news-c-25-1-mwt1001-112274-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीषण गर्मी में जवाब दे रहे ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीषण गर्मी में जवाब दे रहे ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
डोंडल गांव स्थित ट्रांसफॉर्मर पानी डालते कर्मचारी
- फोटो : 1
-, पानी डालकर किया जा रहा ठंडा, फिर भी रात भर लग रहे कट
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के चलते बिजली ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर जवाब देने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जगह बिजली कर्मचारी ट्रांसफॉर्मरों पर पानी डालकर उन्हें ठंडा कर रहे हैं, ताकि बिजली सप्लाई सुचारु रूप से चलती रहे। इसके बावजूद रातभर बिजली कट लगने से लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि दिन और रात में लगातार बिजली कट लगने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली कटौती के चलते कूलर और पंखे बंद हो जाते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीण कुलदीप, आरिफ, जावेद, साजिद और कमाल ने बताया कि बिजली कर्मचारी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सप्लाई बंद न हो, लेकिन भीषण गर्मी और अधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार गर्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार रातभर रुक-रुक कर बिजली कट लगते रहते हैं, जिससे लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं और बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।