फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic jams disrupt cab services; passengers forced to wait.

Noida News: जाम से कैब सेवा बेपटरी, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 03 Oct 2026 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams disrupt cab services; passengers forced to wait.
-दादरी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की कैब बुकिंग में परेशानी, किराये को लेकर यात्रियों-चालकों में विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी,
ग्रेटर नोएडा। दादरी में जाम की समस्या का असर अब कैब सेवा पर भी पड़ रहा है। जाम के कारण चालक दादरी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लिए बुकिंग लेने से कतरा रहे हैं। यात्रियों को कैब बुक करने के लिए आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। बुकिंग मिलने के बाद रास्ते में जाम लगने पर किराया बढ़ जाता है। बढ़ा किराया देने से इनकार करने पर कई बार चालक बुकिंग रद्द कर देते हैं। इससे यात्रियों और चालकों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।
दादरी रेलवे स्टेशन पर सुबह प्रयागराज से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं। इनसे बड़ी संख्या में यात्री दादरी पहुंचते हैं। वहीं, शाम को दादरी स्टेशन से लखनऊ के लिए एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होती है। इसे पकड़ने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से यात्री दादरी आते हैं। इनमें कैब और रैपिडो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी रहती है।
विज्ञापन

15 से 20 फीसदी तक बढ़ रहा किरायाः यात्रियों का कहना है कि काफी देर प्रयास के बाद कैब मिलती भी है तो कई बार सामान्य किराये से 15 से 20 फीसदी अधिक किराया दिखाई देता है। जाम में अधिक समय लगने पर किराया और बढ़ सकता है। दादरी से निकलने के बाद तिलपता समेत कई स्थानों पर जाम मिलने से यात्री लंबे समय तक रास्ते में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी निवासी संदीप सिंघल ने बताया कि दादरी से ग्रेटर नोएडा के लिए कैब मिलना मुश्किल रहता है। जाम में फंसने के बाद चालक अधिक किराये की मांग करते हैं।
दादरी निवासी विवेक गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की तुलना में दादरी से कैब बुक करना 15 से 20 फीसदी तक महंगा पड़ता है। कई बार चालक मौके पर पहुंचकर बुकिंग रद्द कर अधिक किराये की मांग करते हैं।

जाम से चालक भी परेशानः कैब चालक आशुतोष ने बताया कि दादरी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले रास्तों पर कई जगह जाम मिलता है। इससे कम दूरी में भी अधिक समय और ईंधन खर्च होता है। निर्धारित किराये पर यात्रा करने से कई बार चालकों को नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed